गूगलने हालही में उनके गुगल ट्रान्सलेट अप्लिकेशनको अपडेट किया है । इस अपडेट में गूगलने २७ नयी भाषाओको शामिल किया है । इस अपडेट की खूबी ये है की इसमे गूगलने visual translation की सुविधा प्रदान की है । और उन २७ नयी भाषाओमेसे एक राष्ट्रभाषा हिन्दी भी है ।
व्हीज्युअल ट्रान्सलेशन एक बड़ी ही नायाब चीज है । इसे इस्तेमाल करनेके लिए बस अँप खोलकर , उसमेसे कैमरा चालु करना है । और जिन शब्दोंका अनुवाद करना है उसके पास बस अपना कैमरा ले जाना है । रास्तेमें लगा हुआ कोई फलक , ट्रेनकी जानकारी देनेवाला बोर्ड, खानपान की चीजोंके आवरण पर लिखी हुई सामग्रीकी सूची, या फिर किसी किताब में लिखा हुआ अनुच्छेद हो गूगल ट्रान्सलेट अँप कुछ ही सेकँदोमें उसका अनुवाद आपके सामने पेश करेगा ।

गुगल ट्रान्सलेट अँपमें हिंदी भाषा का इस्तेमाल शुरू करने से पहले केवल 2MB का Hindi Language Pack डाउनलोड करना जरूरी है। एकबार डाउनलोड कर दिया फिर किसी स्लो इंटरनेट कनेक्शनवाले फोनपरभी इस अँप. का इस्तेमाल किया जा सकता है । फिलहाल सिर्फ अंग्रेजीसे हिन्दीमे अनुवाद के लियेही इस अँप का इस्तेमाल हो सकता है । किन्तु जल्द ही हिन्दी से अंगरेजी अनुवादकी सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी ।

0 Komentar