अच्छी आदते प्राप्त करना और बुरी आदतो से छुटकारा पाना , दोनोंही बहुत मुश्किल है । किसी भी नई आदत प्राप्त करने के लिए एक लंबा समय लगता है और उसकेलिए उच्च कोटीकी स्वयं प्रतिबद्धता होना आवश्यक है । ऐसा कहा जाता है की "What gets measured, gets improved", मतलब जो मापा जाता है वो सुधारा जा सकता है। आदतोँ के बारे में भी कुछ ऐसा ही है । कोई नयी आदत जोड़तेसमय या पुरानी आदत छोड़ते समय अगर ठिकसे मापी गयी तो अपने लक्ष्य को पानेकी संभावना अधिक होती है ।
दोस्तों , आज हम एक ऐसे मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में जानकारी लेने जा रहे है जो की हमें नयी आदते जोडनेमे काफी मदतगार साबित होगा । इस अप्लिकेशनका नाम है Habitbull । Habitbull एक एंड्रॉइड एप्लीकेशन है । और आजतक हजारो लोगो ने इसका प्रयोग करके सफलतापूर्वक अपनेआपको नयी आदतो में ढाला है ।
Seinfeld’s Productivity Secret की संकल्पना पर आधारित इस अप्लिकेशनको गूगल प्ले स्टोअर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। तो चलिए आजही इस अप्लिकेशनको डाउनलोड करके अपने आप में नयी सई सुधारणाये लानेकी और शुरुवात करते है ।
दोस्तों , आज हम एक ऐसे मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में जानकारी लेने जा रहे है जो की हमें नयी आदते जोडनेमे काफी मदतगार साबित होगा । इस अप्लिकेशनका नाम है Habitbull । Habitbull एक एंड्रॉइड एप्लीकेशन है । और आजतक हजारो लोगो ने इसका प्रयोग करके सफलतापूर्वक अपनेआपको नयी आदतो में ढाला है ।
Seinfeld’s Productivity Secret की संकल्पना पर आधारित इस अप्लिकेशनको गूगल प्ले स्टोअर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। तो चलिए आजही इस अप्लिकेशनको डाउनलोड करके अपने आप में नयी सई सुधारणाये लानेकी और शुरुवात करते है ।
Habitbull कैसे ईस्तेमाल करे ?
१. आपने अँड्रॉईड फोनमें "गुगल प्ले स्टोअर" में जाकर Habitbull अप्लिकेशन ढूँढिये और डाउनलोड कीजिए । याफिर यहाँ क्लिक करके Habitbull डाउनलोड कीजिये ।२. मोबाईल फोनमें अप्लिकेशन इनस्टॉल करनेके बाद उसमे अपने फेसबुक अकाऊन्ट की सहायता से या फिर ईमेल का इस्तेमाल करके रजिस्टर करे ।
४. उसके बाद नीचे चित्र में जैसे दिखाया गया है वैसे एक "अधिक का चिन्ह" दिखाई देगा । . नयी आदत जो हमें मापनी है उसे एप्लीकेशनमें जोड़ने के लिए इस अधिक चिन्ह का इस्तेमाल करे। . Habitbull में आप कुल 100 आदतें नियत कर सकते हैं।
६. आपने जिस आदत का चयन किया है उसे मापने के लिए आपको दो विकल्प दिखेंगे ।
पहला विकल्प हां / नहीं (Yes / No ) की है। आज मैंने ऐसा किया था (हाँ) या नहीं (नहीं) , अगर आप इतनाही ट्रैक करना चाहते हैं (मापना चाहते है ) तो इस विकल्प का चयन करना चाहिए।
जैसे की अगर आपको धूम्रपान ना करनेकी आदत को मापना है तो आप जिस दिन धूम्रपान करें उस दिन के लिए YES तथा जिस दिन धूम्रपान ना करे उस दिन के लिए NO का चयन करें ।
दूसरा प्रकार एक नंबर के रूप में मापने का है । अगर कोई व्यक्ति प्रतिदिन ५ बार धूम्रपान करता है तो अपनी आदत को मापने के लिए नंबर का प्रयोग कर सकता है । जैसे की आज मैंने २ बार धूम्रपान किया , या आज मैंने बिलकुल धूम्रपान नहीं (शून्य ) किया ।
दोनों मै से जो विकल्प आपको सहज लगे उसका उपयोग करे ।
८. आप जिस आदत को मापना (track करना) चाहते है उसे कितने अंतराल के बाद मापेंगे ये बताये । और कितने दिनों तक आप इस आदत को मापना चाहेंगे यह भी एप्लीकेशन को बताये । यहाँ आपकी जानकारी के लिए आपको बतादू की किसी भी चीज को ६६ दिनों तक करनेसे असका आदत में रूपांतर होता है ।
९. अब आप चयन की गयी आदत को ट्रैक करने के लिए शुरू कर सकते हैं। Habitbull एप्लीकेशन में हर आदत के लिए एक कैलेंडर दिया गया है। आप अपनी आदतोंकी दैनिक प्रगती के बारे में यहाँ जानकारी दे सकते है । सिर्फ हर दिन इस अप्लिकेशनके कैलेंडरमें जाकर सिलेक्ट करना है ।
१०. हर दिन जब आप सफलतापूर्वक अपने आपको नयी आदत में ढालने लगते है , तब कैलेंडर में एक शृंखला तैयार होती है । (निचे चित्र में हरे रंग की श्रृंखला दिखाई देगी ।)हर सफल दिन के लिए हरा रंग और हर असफल दिन के लिए लाल रंग कैलेंडर में दिखाया जाता है । आपको बस इतना करना है की हरे रंग की शृंखला को न्यूनतम ६६ दिनोंतक खंडित नहीं होने देना है ।
११. आपके चयनित आदतोंकी याद दिलाने के लिए इस अप्लिकेशनमें अलार्म की सुविधा भी है। मोबाइलमे इस अप्लिकेशनमे सबसे ऊपर एक अलार्मवाली घड़ी का चिन्ह दिखेगा । उसपर क्लिक करके आप मनचाहे दिन और वक्त के लिए अलार्म लगा सकते है।
कम से कम ६६ दिनों तक श्रृंखला न टूटने देनेका प्रयास करे । उसके बाद आपको अपने आप में फर्क महसूस होने लगेगा । शुरू में बहोत ज्यादा आदतें मापने का प्रयास ना करे । केवल २-३ मुख्य आदतों से शुरू करें और फिर धीरे धीरे नई आदतों को ट्रैक करे।
मैंने अपने आप को कई अच्छी आदते जोड़नेके लिए Habitbull का इस्तेमाल किया है । और में आज भी Habitbull का नित्य उपयोग करता हूँ । इस सरल, उपयोगी और मुफ्त अप्लिकेशनसे आप सबको फ़ायदा हो इसिलए यह लेख लिख रहा हूँ ।
धन्यवाद,
सलिल चौधरी
Next
« Prev Post
« Prev Post
First













0 Komentar